Women empowerment and financial literacy


देश की सभी प्यारी बहनों को प्यार भरा नमस्कार!


 यह चैनल सभी नारियों को समर्पित है। इसका उद्देश्य देश की प्रत्येक महिला के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।



 जानकारी के अभाव में करोड़ों महिलाएं आर्थिक अभाव में रहती हैं। उन्हें न तो आर्थिक मदद देने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी होती है और न अपना काम शुरू करने की समझ। परिणामस्वरूप उनका जीवन गरीबी व परेशानी में गुजरता है। इसका असर उनके बच्चों की शिक्षा और पालन पोषण पर भी पड़ता है।


  बहुत बड़ी संख्या उन महिलाओं की भी है जो मेहनत करके कुछ पैसे कमा तो लेती हैं लेकिन उन्हें बचत के तरीके नहीं मालूम है। इस कारण वह आने भविष्य को सुरक्षित नहीं कर पाती हैं। कभी पैसे की जरूरत पड़ती है तो उन्हें कर्ज लेना पड़ता है। कई बार वह कर्ज के जाल में बुरी तरह से फंस जाती है।



 इस चैनल के माध्यम से महिलाओं की इन परेशानियों के समाधान की कोशिश की जाएगी। उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास होगा।



 कम पैसे में घर से कारोबार शुरू करने, समूह बनाकर काम करने, महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाएं, बैंक और पोस्ट आफिस में खाता खोलने, बचत योजनाओं और उसमें पैसे जमा करने के बारे में जानकारी दी जाएगी।


 गांवों में रहने वाली महिलाओं के साथ ही शहरों में रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर, निम्न मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग की गृहणियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर वीडियो बनाने का प्रयास होगा।


 दर्शकों के सुझाव से चैनल को ज्यादा उपयोगी बनाया जा सकता है इसलिए आप सभी अपना बहुमूल्य सुझाव व राय अवश्य दें। इस चैनल को सफल बनाने के लिए आप सभी के सहयोग की आशा करती हूं।


 सभी के सहयोग से 'मजबूत नारी मजबूत देश'  का सपना साकार हो सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

हल्दी का वो राज जिसे जानकर आप रह जाएंगे हैरान

ऋग वेद से जुड़ा हुआ है मालपुए का इतिहास