Posts

Showing posts from 2022

प्रधानमंत्री जनधन योजना

Image
 देश की सभी प्यारी बहनों को प्यार भरा नमस्कार  *आज हम बात करेंगे*  बैंक में खुलवाएं खाताः- आर्थिक आजादी की दिशा में सबसे पहला कदम है बैंक में अकाउंट (खाता) खुलवाना। इससे आप सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकती हैं। कोई भी काम करेंगी तो सुरक्षित तरीके से लेनदेन के लिए बैंक खाता जरूरी है। बैंक में पैसा भी सुरक्षित रहेगा,  इसलिए सभी को बैंक में खाता खुलवाना चाहिए।  आसानी से खुलता है जनधन खाताः- कुछ वर्ष पहले तक गरीबों को बैंक में खाता खुलवाने में दिक्कत होती थी, लेकिन अब जनधन योजना के तहत यह आसानी स खुल जाता है। सभी को बैंक से जुड़ी सुविधाएं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री जनधन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत बिना कोई पैसा दिए खाता खुल जाता है। खाते में  पैसे नहीं रखने पर भी यह बंद नहीं होता है। भारत का कोई भी नागरिक जिसका किसी भी बैंक में खाता नहीं है वह इस योजना का लाभ उठा सकता है। दस साल के बच्चे का भी इस योजना के तहत खाता खुल सकता है। पहले सिर्फ सरकारी बैंक में लेकिन अब निजी बैंक में भी यह खाता खुलता है।  इस तरह खुलवाएं प्रधानमंत

Women empowerment and financial literacy

Image
देश की सभी प्यारी बहनों को प्यार भरा नमस्कार!  यह चैनल सभी नारियों को समर्पित है। इसका उद्देश्य देश की प्रत्येक महिला के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।  जानकारी के अभाव में करोड़ों महिलाएं आर्थिक अभाव में रहती हैं। उन्हें न तो आर्थिक मदद देने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी होती है और न अपना काम शुरू करने की समझ। परिणामस्वरूप उनका जीवन गरीबी व परेशानी में गुजरता है। इसका असर उनके बच्चों की शिक्षा और पालन पोषण पर भी पड़ता है।   बहुत बड़ी संख्या उन महिलाओं की भी है जो मेहनत करके कुछ पैसे कमा तो लेती हैं लेकिन उन्हें बचत के तरीके नहीं मालूम है। इस कारण वह आने भविष्य को सुरक्षित नहीं कर पाती हैं। कभी पैसे की जरूरत पड़ती है तो उन्हें कर्ज लेना पड़ता है। कई बार वह कर्ज के जाल में बुरी तरह से फंस जाती है।  इस चैनल के माध्यम से महिलाओं की इन परेशानियों के समाधान की कोशिश की जाएगी। उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास होगा।  कम पैसे में घर से कारोबार शुरू करने, समूह बनाकर काम करने, महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाएं, बैंक औ

पैसे का महत्व

Image
 पैसे का महत्व   प्यारी बहनों और चैनल देखने वाले सभी दर्शकों को नमस्कार।   https://youtu.be/bOehv1dwWvs  हम बात करेंगे महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है आर्थिक आजादी। यानी क्यों महिलाओं के पास आमदनी का साधन होना चाहिए।   आर्थिक आजादी सिर्फ गरीब महिलाओं के लिए नहीं सभी वर्ग के लिए जरूरी है। सबसे पहले बात करते हैं गरीब परिवारों की। गरीबी बहुत बड़ा अभिशाप है। पैसे की कमी से लोग सामान्य जीवन जीना तो दूर अपना और अपने बच्चों के लिए भरपेट भोजन का जुगाड़ी नहीं कर पाते हैं। बीमार होने पर  न तो इलाज करा पाते हैं और न बच्चों को शिक्षा दिला सकते हैं, इसलिए पैसे का महत्व समझना होगा।   गरीबी की वजह से परिवार में लड़ाई झगड़े भी आम बात है। बच्चे गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं जिससे परिवार की समस्या और बढ़ जाती है। इन समस्याओं को दूर करने और परिवार को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए। घर का काम करने के साथ ही कुछ समय निकालकर परिवार की आमदनी बढ़ाने के लिए काम करने के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। यह उनके खुद व परिवार की खुशहाली, बच्चों के भविष्य और समाज में मान सम्मान पाने के लिए जरूरी