पैसे का महत्व

 पैसे का महत्व


  प्यारी बहनों और चैनल देखने वाले सभी दर्शकों को नमस्कार।




  https://youtu.be/bOehv1dwWvs

 हम बात करेंगे महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है आर्थिक आजादी। यानी क्यों महिलाओं के पास आमदनी का साधन होना चाहिए।


  आर्थिक आजादी सिर्फ गरीब महिलाओं के लिए नहीं सभी वर्ग के लिए जरूरी है। सबसे पहले बात करते हैं गरीब परिवारों की। गरीबी बहुत बड़ा अभिशाप है। पैसे की कमी से लोग सामान्य जीवन जीना तो दूर अपना और अपने बच्चों के लिए भरपेट भोजन का जुगाड़ी नहीं कर पाते हैं। बीमार होने पर  न तो इलाज करा पाते हैं और न बच्चों को शिक्षा दिला सकते हैं, इसलिए पैसे का महत्व समझना होगा।

  गरीबी की वजह से परिवार में लड़ाई झगड़े भी आम बात है। बच्चे गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं जिससे परिवार की समस्या और बढ़ जाती है। इन समस्याओं को दूर करने और परिवार को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए। घर का काम करने के साथ ही कुछ समय निकालकर परिवार की आमदनी बढ़ाने के लिए काम करने के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। यह उनके खुद व परिवार की खुशहाली, बच्चों के भविष्य और समाज में मान सम्मान पाने के लिए जरूरी है।


  मध्यम वर्ग की महिलाओं के लिए आर्थिक आजादी जरूरी है। बढ़ रही महंगाई, महंगी शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परिवार की आमदनी बढ़ाने की जरूरत है। कोरोना संकट के दौर में शायद आप सभी ने यह जरूरत महसूस की होगी। आपमें से कई लोगों के किसी न किसी परिचित की इस महामारी में नौकरी चली गई होगी। कई एेसे परिवार भी हैं जिनके घर के कमाने वाले व्यक्ति की इस महामारी की वजह से मृत्यु हो गई है। इन कारणों से कई परिवार भारी आर्थिक मुसीबत का सामना करना पड़ रहे हैं। सभी को इस तरह की आर्थिक मुसीबत का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि घर की महिला इसमें योगदान देंगी तो निश्चित रूप से संघर्ष आसान हो जाएगा।


  मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाएं यदि आर्थिक रूप से आत्म निर्भर होंगी तो न सिर्फ वह अपने बच्चों का भविष्य को सुनहरा बनाने में योगदान देंगी, बल्कि अपनी इच्छाएं पूरी करने में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने, घर में आने वाले मेहमान व उनके बच्चों को कुछ उपहार देने के लिए पति या किसी और पर आश्रित नहीं होना होगा। समाज में उनकी अपनी पहचान भी बनेगी।


  बड़े घर की महिलाओं को भी समाज में अपनी अलग पहचान बनाने और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्हें कुछ इस तरह के काम करने चाहिए जिससे अन्य महिलाओं के लिए वह प्रेरणा बन सकें और उन्हें रोजगार के साधन उपलब्ध करा सकें।


  उम्मीद है आप सभी इस बात से सहमत होंगे। आने वाले दिनों में इस चैनल पर महिलाओं के रोजगार के साधन,  पैसे कमाने, उसे बचाने और बढ़ाने के तरीके भी जानने को मिलेगा।


  वीडियो को सबसक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। समाज की उन महिलाओं तक भी इसे पहुंचाएं, उन्हें दिखाएं जिन्हें इसकी जरूरत है।


  मिलते हैं अघले वीडियो में।

  व्यस्त रहें, खुश रहें।

  जय हिंद।

Comments

Popular posts from this blog

हल्दी का वो राज जिसे जानकर आप रह जाएंगे हैरान

ऋग वेद से जुड़ा हुआ है मालपुए का इतिहास

Women empowerment and financial literacy